पेटीएम पर सोना कैसे खरीदें और बेचें?

पेमेंट वालेट से डिजिटल गोल्ड की खरीद सोने में निवेश का एक सुरक्षित और नवीनतम  माध्यम बनके उभरा है। ऐसे में पेटीएम युजर्स पेटीएम पर सोना कैसे खरीदें और बेचें? के बारे में जानने की जिज्ञासा रखते हैं। कोरोनाकाल के बाद डिजिटल गोल्ड के प्रति लोगो का रूझान तेजी से बढ रहा है। पेटीएम ने भी अपने ग्राहको को डिजिटल गोल्ड में निवेश की सुविधा दिया है। अब आप एक रूपये में  घर बैथकर  सोना खरीद बेच सकते हैं। इस पेटीएम, गूगल पे  जैसी युपीआई पेमेंट सिस्टम माध्यम ने दिन के रोजी रोटी कमाने वाले मजदूर,  नये युवा जो अभी कमाना शुरू किये है, जैसों के लिये भी सोने में निवेश को सम्भव बना दिया है।

इस लेख में हम पेटीएम पर सोना कैसे खरीदें और बेचें? के बारे में विस्तार से जानेगे।

ये भी जाने         गूगल पे पर सोना कैसे खरीदें बेचें?

पेटीएम पर सोना कैसे खरीदें और बेचें? इमेज
पेटीएम पर सोना कैसे खरीदें और बेचें? इमेज

 

डिजिटल गोल्ड  ऑनलाइन सोना खरीदने का एक  तरीका है जिसमे सोना  फिजिकली ना होकर वर्चुअली आपके डिजिटल वालेट में जमा किया जाता है। इसे एक रूपये की छोटी रकम से भी खरीदा जा सकता है और घर बैठे किसी भी समय खरीदा और बेचा जा सकता है। तो आइये जानते हैं कि

पेटीएम पर सोना कैसे खरीदें और बेचें?

पेटीएम डिजिटल गोल्ड खरीदने की सुविधा देता है जहाँ 1 रुपये में अथवा 5 मिली ग्राम भी सोना खरीद सकते है। खरीदे गये सोने को किसी भी समय पेटीएम पर बेच भी सकते हैं। सोने की खरीद और  बिक्री  घर बैठे ही कुछ  मिनटों में कर सकते हैं।

पेटीएम से सोना खरीदने और बेचने  के लिये आपके स्मार्ट फोन में पेटीएम एक्टिव होना चाहियें। यदि आपने पेटीएम में खाता नही बनाया  है तो

सबसे पहले पेटीएम एप को डाउनलोड करें और अपने खाते को एक्टिवेट करें।अपने बैंक खाते को लिंक करें।अब हम जानते है कि

पेटीएम पर सोना कैसे खरीदें और बेचें?

पहले हम जानेंगे कि

पेटीएम पर सोना कैसे खरीदें?

पेटीएम पर पर सोना खरीदने के लिये निम्नलिखित प्रक्रिया को पूरा करें

पेटीएम एप्लिकशन को ओपेन करे। सर्च बार में  गोल्ड लिखें और सर्च करें।

आपको पेटीएम गोल्ड का ऑप्शन  दिखाई देगा उसे क्लिक करें।

यहाँ आपको MMTC-PAMP द्वारा बेची जाने वाली 24K 99.99% शुद्धता वाले सोने का ग्राम में खरीद भाव दिखाई देगा। रेट की जांच कर लें। यह रेट अगले 7-8 मिनट के लिये स्थिर रहता है।

नीचे आपको अमाउंट (रूपये में)  और वजन (ग्राम में ) काऑप्शन दिखाई देगा। आप दोनों में से कोई भी ऑप्शन चूज कर सकते है।

यदि आप रकम के हिसाब से सोने की खरीद करना चाहते हैं तो तय किये गये रकम इंटर करें। आपको मिलने वाले गोल्ड का वजन ग्राम में दिखाई देगा।

इसी तरह यदि आप वजन के हिसाब से सोने की खरीद करना चाहते हैं तो तय किये गये वजन को ग्राम में दर्ज करें। आपको भुगतान किये जाने वाला  रकम दिखाई देगा।

रकम में 3 % की GST एड हो जाती है।

तय किये विवरणी की जाँच कर ले।

अब आप Proceed to Pay बटन पर क्लिक करें।

PIN डालकर ट्रांजैक्शन पूरा करें।

ट्रांजैक्शन जैसे ही पूरा होगा कुछ समय में PayTm  वालेट  में गोल्ड दिखाइ देने लगेगा।

इस गोल्ड को आप कभी भी वापस बेच सकते हैं या डिलिवरी का ऑप्शन चूज करके COIN सेलेक्ट करके डिजिटल ग़ोल्ड को फीजिकल गोल्ड में बदल सकते हैं।

 

पेटीएम पर सोना कैसे खरीदें और बेचें? से सम्बंधित विशेष जानकारी

पेटीएम पर सोना खरीद  और बिक्री अप्रूव हो जाने के बाद कैंसिल (रद्द) नही किया जा सकता है।
पेटीएम पर कम से कम 1 रूपये का सोना खरीदा जा सकता है।
पेटीएम पर  अधिकतम 1 करोड़ रूपये तक का सोना खरीद सकते हैं।
पेटीएम से 100000 रूपये से अधिक का सोना खरीद पूर्व KYC (Know Your Customer) की औपचारिकता पूरा करना अनिवार्य है।
पेटीएम से सोना खरीद पर 3% GST लागू होता है।
पेटीएम से सोना बेचने पर GST लागू नही होता है।
पेटीएम पर खरीदे गये सोने को उपहार में नही दिया जा सकता है।
पेटीएम पर MMTC- PAMP से खरीदा गया सोना 100 प्रतिशत बीमित होता है।
पेटीएम पर खरीदे गये सोने का कोई लॉक इन पीरियड नहीं होता है। इसे जब चाहे आप बेच सकते हैं।
यदि आपके पास प्रोमो कोड है़ तो पेमेंट करने से पहले उसे अवश्य डालें ताकि आपको कैशबैक या गोल्ड्बैक का लाभ मिल सके। प्रोमो कोड डालें बिना पेमेंट किये जाने पर आपको किसी ऑफर का फायदा नहीं मिलेगा।

 

अब हम जानते है कि

पेटीएम पर सोना कैसे  बेचें?

पेटीएम  के लॉकर में मौजूद सोने को सीधे MMTC- PAMP को वापस बेच सकते है।  विक्रय से प्राप्त रकम तय किये खाते में जमा कर दिया जाता है।

पेटीएम पर सोना बेचने के लिये  निम्नलिखित प्रक्रिया को पूरा करें

पेटीएम एप्लिकशन को ओपेन करे। सर्च बार में  गोल्ड लिखें और सर्च करें।

आपको पेटीएम गोल्ड का ऑप्शन  दिखाई देगा उसे क्लिक करें।

उपर आपको Buy के बगल में Sell का ओप्शन दिखाई देगा।

उसे सेलेक्ट करें

नीचे आपको अमाउंट (रूपये में)  और वजन (ग्राम में ) काऑप्शन दिखाई देगा। आप दोनों में से कोई भी ऑप्शन चूज कर सकते है।

यदि आप रकम के हिसाब से सोने की बिक्री  करना चाहते हैं तो तय किये गये रकम इंटर करें। आपको बिकने वाले गोल्ड का वजन ग्राम में दिखाई देगा।

इसी तरह यदि आप वजन के हिसाब से सोने की बिक्री  करना चाहते हैं तो तय किये गये वजन को ग्राम में दर्ज करें। आपको भुगतान किया किया  जाने वाला  रकम दिखाई देगा।

अपने बैंक डिटेल्स जहाँ आप पैसे जमा लेना चाहते हैं  की जानकारी दर्ज करें

Proceed तो Sell बटन पर क्लिक करें।

बेचे गये सोने की मात्रा आपके  से कम हो जायेगी और 72 घंटे के अन्‍दर बेची जाने वाले राशि आपके खाते में जमा हो जायेगी।

उपर हमने जान लिया कि पेटीएम पर सोना कैसे खरीदें और बेचें?,

अब हम पता करते हैं कि कैसे जाने कि

पेटीएम गोल्ड का क्या रेट है?

आज का  पेटीएम गोल्ड रेट क्या है? इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिये आप पेटीएम ऐप के होम पेज पर जाकर सर्च बार में गोल्ड सर्च करें। वहाँ पेटीएम पर सोना कैसे खरीदें? में बताये गये स्टैप से आप आज का खरीद गोल्ड रेट जान सकते है जो की 7-8 मिनट के लिये लॉक रहता है। यह रेट दिन में कई बार बदल सकता है।

आज का पेटीएम गोल्ड सेलिंग प्राइस क्या है?

इसी तरह आज का पेटीएम गोल्ड सेलिंग प्राइस क्या है? जानने के लिये उपर बताये गये गूगल पे पर सोना कैसे  बेचें?  में बताये गये  स्टैप से गूगल पे गोल्ड लॉकर सेलिंग प्राइस जान सकते है।

इसे भी पढ़ें :

डिजिटल गोल्ड क्या है?, डिजिटल गोल्ड निवेश का एक बेहतर विकल्प

गूगल पे से पैसे कैसे कमाये

Google Pay Indi Home, गेम में अपने सपनों का घर बनाये और फ्री रिवार्ड पाये

निष्कर्ष :

इस लेख में आपने जाना कि  पेटीएम पर सोना कैसे खरीदें और बेचें? पेटीएम की इस सुविधा का उपयोग करके एक मजदूर या एक युवा भी सोने में निवेश को सोच सकता है। साथ ही वह व्यक्ति जो  लॉकर का खर्च वहन करने में अक्षम है और सुरक्षा के दृष्टिकोण से सोना नही  खरीद पा रहा था वह भी पेटीएम से सोने में निवेश की योजना बना सकता है।

चेतावनी :  सोने में निवेश बाज़ार जोखिमो के अधीन है। अतः कोई भी निवेश निर्णय लेने से पूर्व अपने सलाहकार से सलाह ले। यह लेख केवल शिक्षात्मक उद्देश्य से लिखा गया है।

Thanks Card
Dhanyavad

 

FAQs :

Q क्या हम पेटीएम में ऑनलाइन सोना खरीद सकते हैं?

हाँ, पेटीएम में आप MMTC-PAMP India Pvt. Ltd. के 99.99% शुद्ध 24 कैरेट डिजिटल सोना को खरीद सकते है और पेटीएम में के गोल्ड लॉकर मे सुरक्षित स्टोर कर सकते है या अपने पते पर डिलिवरी ले सकते हैं।

Q पेटीएम में पर डि़जिटल सोना खरीद के फायदे क्या है?

पेटीएम में पर डि़जिटल सोना खरीद का फायदा है कि इसमे तरलता होती जिसे किसी भी समय भुनाया जा सकता है। साथ ही इसे फिजीकली स्टोर करने की आवश्यकता नही होती है। यह 100% बीमित होता है। इसकी शुद्धता के लिये चिंता करने की आवश्यकता नही होती है। सोना खरीदना बेचना काफी आसान होता है जिसे घर पर बैठकर सम्पादित किया जा सकता है।

Q पेटीएम पर सोना खरीद के नुकसान क्या है?

कोई भी डिजिटल गोल्ड किसी नियामक के अधीन काम नही करता है। अतः पेटीएम का डिजिटल गोल्ड भी किसी नियामक के अधीन काम नही करता है। यह जोखिम इसमे निहित है।

Q पेटीएम से कम से कम कितने रूपये का सोना खरीदा जा सकता है?

पेटीएम से कम से कम एक रूपये का सोना खरीदा जा सकता है।

Q पेटीएम से कम से कम कितने ग्राम सोना खरीदा जा सकता है?

पेटीएम से कम से कम 0.005 ग्राम अर्थात 5 मिलीग्राम सोना खरीदा जा सकता है।

Q पेटीएम से अधिकतम कितने रूपये का सोना खरीदा जा सकता है?

पेटीएम से अधिकतम 1 करोड़ रूपये का सोना खरीदा जा सकता है। 100000 रूपये से अधिक का सोना खरीद के पूर्व KYC (Know Your Customer) की औपचारिकता पूरा करना अनिवार्य है।

Q पेटीएम गोल्ड सेविंग प्लान (Paytm Gold Scheme) क्या है?

पेटीएम गोल्ड सेविंग प्लान (Paytm Gold Scheme) सरल व स्मार्ट तरीके से सोने में रेगुलर समयावधि पर निवेश का प्लान है। दूसरे शब्दों में यह गोल्ड का SIP (Systematic Investment Plan) है जहाँ एक निश्चित रकम निश्चित समयावधि पर औटोमटिक खाते से डेबिट होकर सोने की खरीद करता है।

Q पेटीएम गोल्ड सेविंग प्लान (Paytm Gold Scheme) का मैक्सिमम अमाउंट लिमिट क्या है।

पेटीएम गोल्ड सेविंग प्लान (Paytm Gold Scheme) का मैक्सिमम अमाउंट लिमिट 5000 रूपये सिंगल इंस्टाल्मेंट के लिये रखा गया है।

 

Leave a comment