गूगल पे पर सोना कैसे खरीदें बेचें?, | गूगल पे पर 1 रूपये में खरीदे सोना

एक रूपये में सोना खरीद सकते है ऐसा कभी आपने कल्पना किया था? शायद नही। लेकिन डिजिटल पेमेंट ने यह सच कर दिया है। जी हाँ, अब आप एक रूपये में घर बैठकर  सोना खरीद बेच सकते हैं। इस लेख में गूगल पे पर सोना कैसे खरीदें बेचें?, | गूगल पे पर 1 रूपये में खरीदे सोना, के बारे में विस्तार से जानेंगे।

गूगल पे पर सोना कैसे खरीदें बेचें?, | गूगल पे पर 1 रूपये में खरीदे सोना
गूगल पे पर सोना कैसे खरीदें बेचें?, | गूगल पे पर 1 रूपये में खरीदे सोना

 

सोना हमेशा से भारतीयों के लिये अभिन्न रहा है। एक तरफ इसे सौंदर्य साधन के रूप में उपयोग किया जाता रहा है तो दूसरी तरफ इसे संकट के समय सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखा जाता है। परंतु इसके साथ चोरी अथवा गुम हो जाने जैसे जोखिम भी जुड़ा रहता है। साथ ही आज के समय में लोगों का निवेश के तरीकों में भी काफी बदलाव आया है। आज लोग फ़िजीकल सोने में  निवेश के साथ साथ डिजिटल सोने को भी का़फी पसंद कर रहें हैं।

ऐसे में गूगल पे ने भी अपने ग्राहको को डिजिटल गोल्ड में निवेश की सुविधा दिया है। अब आप एक रूपये से घर बैठकर  सोना खरीद बेच सकते हैं। इस गूगल पे जैसी युपीआई पेमेंट सिस्टम ने आज एक 100 रुपये दिन के कमाने वाले मजदूर के लिये भी सोने में निवेश को सम्भव बना दिया है। तो आइये जानते हैं कि

गूगल पे पर सोना कैसे खरीदें बेचें?,  | गूगल पे पर 1 रूपये में खरीदे सोना।

गूगल पे गोल्ड क्या है?

गूगल पे अपने युजर्स  के लिये MMTC-PAMP के  99.99% शुद्ध 24 कैरेट सोने की खरीद की सुविधा प्रदान करता है जो कि सोना संचय योजना (Gold Accumulation Plan) – GAP में जमा होता है। यह 100 प्रतिशत बीमित होता है।

गूगल पे गोल्ड लॉकर क्या है?

गूगल पे से खरीदे गये सोने के लिये गूगल पे गोल्ड लॉकर की सुविधा देता है।

जब आप Google Pay से MMTC-PAMP के  99.99% शुद्ध 24 कैरेट सोने की खरीद करते है तो यह सोना आपके नाम से एक स्वर्ण संचय योजना (GAP) में जमा कर दिया जाता है और  यह गूगल पे के “गोल्ड लॉकर” में दिखता है। यह डिजिटल गोल्ड को सुरक्षित स्टोर करने का साधन है।

यह आपके सिम और फोन नम्बर से जुड़ा रहता है।

गूगल पे गोल्ड वॉल्ट कैसे काम करता है?

जब आप Google Pay से MMTC-PAMP के  99.99% शुद्ध 24 कैरेट सोने की खरीद करते है तो यह सोना आपके नाम से एक स्वर्ण संचय योजना (GAP) में जमा कर दिया जाता है और  यह गूगल पे के “गोल्ड वॉल्ट” में डिजिटल रूप में दिखता है। MMTC-PAMP इसके एवज में सोने को भौतिक रूप मैँ सुरक्षित रखता है।

“गोल्ड वॉल्ट” से लेनेदेन की जानकारी प्राप्त कर सकते है, MMTC-PAMP से डिजिटल गोल्ड का  क्रय और MMTC-PAMP को वापस विक्रय कर सकते है।

गूगल पे पर सोना कैसे खरीदें बेचें?,

गूगल पे डिजिटल गोल्ड इन्वेस्टमेंट का ऑप्शन देता है जहाँ महज 1 रुपये में सोना खरीदा जा सकता है। साथ ही यह घर बैथे सोना खरीदने का तरीका भी उपलब्ध कराती है। तो आएये जानते है कि गूगल पे पर सोना कैसे खरीदें बेचें?,  

पहले हम जानेंगे कि

गूगल पे पर सोना कैसे खरीदें?

गूगल पे पर सोना खरीदने के लिये निम्नलिखित स्टेप पूरा करें

ð सबसे पहले अपने गूगल पे ऐप को ओपन करें

ð गूगल पे ऐप में सर्च बार मे “GOLD LOCKER”  (गोल्ड लॉकर)  टाइप करें

ð सर्च करें

ð गोल्ड लॉकर का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें

ð Buy बटन पर क्लिक करें

ð यहाँ सोने का टैक्स सहित खरीद बाजार भाव आपको दिखाई देगा

यह भाव अगले 5 मिनट तक के लिये लॉक हो जायेगा

ð सोना खरीद के लिये तय किये गये रकम को रुपये में दर्ज करें

ð ü मार्क पर क्लिक करें

ð विंडो में दिये गये पेमेंट ऑप्शन का चयन करें

ð Proceed to Pay बटन पर क्लिक कर ट्रांजैक्शन पूरा करें

ट्रांजैक्शन जैसे ही पूरा होगा कुछ समय में आपके लॉकर में गोल्ड दिखाइ देने लगेगा।

गूगल पे पर सोना खरीद से सम्बंधित विशेष जानने योग्य बातें

गूगल पे पर सोना खरीद को कैंसिल (रद्द) नही किया जा सकता है। इसे बिक्रय के लिये बाजार भाव पर पुनः बेचा जा सकता है।
गूगल पे पर कम से कम 1 रूपये का सोना खरीदा जा सकता है।
गूगल पे पर सोना खरीद का उपरी सीमा तय नही किया गया है । गूगल पे परआप जितना चाहे उतना सोना खरीद सकते हैं परंतु एक दिन में अधिकतम 50000 रुपये तक का सोना ही खरीद सकते हैं।
गूगल पे से 49999 रूपये से अधिक का सोना खरिद कर GAP खाते में जमा किये जाने के पूर्व KYC (Know Your Customer) की औपचारिकता पूरा करना अनिवार्य है।
गूगल पे  के गोल्ड लौकर में रखे गये गोल्ड के लिये नॉमिनेशन की भी सुविधा है।
गूगल पे से सोना खरीद पर GST लागू होता है।
गूगल पे से सोना बेचने पर टैक्स लागू नही होता है।
गूगल पे पर खरीदे गये सोने को उपहार में नही दिया जा सकता है।
गूगल पे पर MMTC- PAMP से खरीदा गया सोना 100 प्रतिशत बीमित होता है और सोने की सुरक्षा प्रदान करता है।

अब हम जानते है कि

गूगल पे पर सोना कैसे  बेचें?

गूगले पे से खरीदे गये डिजिटल गोल्ड को बेचने के लिये सोना को गोल्ड लॉकर में जमा होना चाहिये। सिर्फ लॉकर में स्टोर किये गये सोने को ही बेचा जा सकता है। लॉकर में मौजूद सोने को सीधे MMTC- PAMP वापस बेच सकते है।  बिक्रय से प्राप्त रकम सीधे लिंक खाते में जमा कर दिया जाता है।

गूगल पे पर सोना बेचने के लिये  निम्नलिखित स्टेप पूरा करें

ð सबसे पहले अपने गूगल पे ऐप को ओपन करें

ð गूगल पे ऐप में सर्च बार मे “GOLD LOCKER”  (गोल्ड लॉकर)  टाइप करें

ð सर्च करें

ð गोल्ड लॉकर का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें

ð Sell बटन पर क्लिक करें

ð यहाँ सोने का बिक्री बाजार भाव आपको दिखाई देगा।

यह भाव अगले 8 मिनट तक के लिये लॉक हो जायेगा

ð बेचने के लिये तय किये गये सोने के वजन  को मिलीग्राम  में दर्ज करें

ðवजन के नीचे बिक्री से प्राप्त होनेवाली रकम रूपये में दिखाई देने लगेगा।

ðü मार्क पर क्लिक करें और कंफर्म करें

ð बिक्री की पुष्टि होने के कुछ ही देर में आपको खाते में जमा पैसे दिखने लगेगा।

उपर हमने जान लिया कि गूगल पे पर सोना कैसे खरीदें बेचें?, अब हम जानते है कि

गूगल पे पर खरीदे गये डिजिटल सोने के लेन देन को कैसे पता करें?

गूगल पे पर खरीदे गये डिजिटल सोने के लेन देन की जानकारी के लिये

ð सबसे पहले अपने गूगल पे ऐप को ओपन करें

ðसर्च बार से लॉकर ढूढ कर क्लिक करें

ð वहाँ जिस लेनदेन की जानकारी लेनी है उसे खोजे

ðtransaction पर क्लिक करें। जानकारी प्राप्त होगी।

गूगल पे गोल्ड का क्या रेट है?

आज का  गूगल पे गोल्ड रेट क्या है?

आज का  गूगल पे गोल्ड रेट क्या है? या आज का गूगल पे गोल्ड लॉकर सेलिंग प्राइस क्या है? इन प्रश्नों का उतार जानने के लिये आप गूगल पे ऐप के होम पेज पर जाकर सर्च बार में लॉकर सर्च करें। वहाँ गूगल पे पर सोना कैसे खरीदें? में बताये गये स्टैप से आप आज का खरीद गोल्ड रेट जान सकते है जो की 5 मिनट के लिये लॉक रहता है। यह रेट दिन में कई बार बदल सकता है।

आज का गूगल पे गोल्ड लॉकर सेलिंग प्राइस क्या है?

इसी तरह आज का गूगल पे गोल्ड लॉकर सेलिंग प्राइस क्या है? जानने के लिये उपर बताये गये गूगल पे पर सोना कैसे  बेचें?  में बताये गये  स्टैप से गूगल पे गोल्ड लॉकर सेलिंग प्राइस जाना सकते है। यह रेट ८ मिनट के लिए लॉक रहता है। यह रेट दिन में कई बार बदल सकता है।

चेतावनी :  सोने में निवेश बाज़ार जोखिमो के अधीन है। अतः कोई भी निवेश निर्णय लेने से पूर्व अपने सलाहकार से सलाह ले। यह लेख केवल शिक्षात्मक उद्देश्य से लिखा गया है।

इसे भी पढ़ें :

पेटीएम पर सोना कैसे खरीदें और बेचें?

डिजिटल गोल्ड क्या है?, डिजिटल गोल्ड निवेश का एक बेहतर विकल्प

Google Pay Indi Home, गेम में अपने सपनों का घर बनाये और फ्री रिवार्ड पाये

MAHILA SAMMAN BACHAT PATRA, क्यों आकर्षक है?

निष्कर्ष :

इस लेख में आपने जाना कि गूगल पे पर सोना कैसे खरीदें बेचें?, गूगल पे की इस सुविधा का उपयोग करके एक मजदूर या एक कम पैसे कमाने वाले भी सोने में निवेश को सोच सकता है। साथ ही वह व्यक्ति जो  लॉकर की सुविधा नही प्राप्त कर सकता है और सुरक्षा के दृष्टिकोण से सोना खरीदने से हिचक रहा था वह भी गूगल पे गोल्ड खरीद योजना का हिस्सा बनकर सोने में निवेश कर सकता है।

Thanks Card
Dhanyavad

FAQs :

Q क्या हम गूगल पे पर सोना खरीद सकते हैं?

हाँ, Google Pay से आप MMTC-PAMP India Pvt. Ltd. के 99.99% शुद्ध 24 कैरेट डिजिटल सोना को खरीद सकते है और ग़ूगल पे के गोल्ड लॉकर मे सुरक्षित स्टोर कर सकते है या अपने पते पर डिलिवरी ले सकते हैं।

Q गूगल पे पर सोना खरीद के फायदे क्या है?

गूगल पे पर सोना खरीद का फायदा है कि इसमे तरलता होती जिसे किसी भी समय भुनाया जा सकता है। साथ ही इसे फिजीकली स्टोर करने की आवश्यकता नही होती है। इसकी शुद्धता के लिये चिंता करने की आवश्यक्ता नही होती है। सोना खरीदना बेचना काफी आसान होता है जिसे घर पर बैठकर सम्पादित किया जा सकता है।

Q गूगल पे पर सोना खरीद के नुकसान क्या है?

डिजिटल गोल्ड किसी नियामक के अधीन काम नही करता है। यह गूगल पे पर भी लागू होता है।

Q गूगल पे पर कम से कम कितने रूपये का सोना खरीदा जा सकता है?

गूगल पे पर कम से कम एक रूपये का सोना खरीदा जा सकता है।

Q गूगल पे पर अधिकतम कितने रूपये का सोना खरीदा जा सकता है?

गूगल पे पर सोना खरीद का उपरी सीमा तय नही किया गया है । गूगल पे परआप जितना चाहे उतना सोना खरीद सकते हैं परंतु एक दिन में अधिकतम 50000 रुपये तक का सोना ही खरीदा जा सकता है। GAP खाते में 49999 रूपये से अधिक का सोना खरिद कर जमा किये जाने के पूर्व KYC (Know Your Customer) की औपचारिकता पूरा करना अनिवार्य है।

Q क्या मैं भारत में डिजिटल सोना कैसे खरीद सकता हूं?

हाँ, भारत में डिजिटल सोना बेचने वाली शीर्ष कंपनियां MMTC-PAMP India Pvt. Ltd., Augmont Gold और SafeGold है जिसे इन संस्थाओं की वेबसाइटों से खरीदा जा सकता है। MMTC-PAMP India Pvt. Ltd., के डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्टमेंट गूगल पे के माध्यम से आसानी से किया जां सकता है। डिजिटल गोल्ड खरीदने के लिये इन कंपनियों के निर्धारित शर्ते पूरी करने होते है जो की सामान्य है। एक सीमा से अधिक है की खरीददारी पर केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

Q गूगल पे में सोने का खरीदने और बेचने का भाव अलग क्यों होता है?

सोने की खरीद विक्री व्यापार के सिद्धांत से संचालित होती जिसमे एक स्प्रेड (मूल्य अंतर) होता है। बाजार माँग,अंतर्राष्ट्रीय कीमत में उतार-चढ़ाव, आदि विभिन्न कारकों पर मूल्य में बदलाव होता है। साथ ही बीमा, स्टोरेज आदि का घोषित या अघोषित प्रभार और जीएसटी आदि भी मूल्यांतर के निर्धारक होते है।

Q डिजिटल गोल्ड में निवेश करने के लिए कौन सा ऐप सबसे अच्छा है?

गूगल पे, फोनपे, पेटीएम, 5पैसा, मोबिक्विक भारत में डिजिटल गोल्‍ड खरीदने के लिए प्रचलित ऐप्स है।

Q क्या गूगल पे पर सोना खरीदना लाभदायक है?

सोने में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। यदि मूल्य में उतर चढ़ाव, GST और स्प्रेड (क्रय विक्रय मूल्य अंतर} को ध्यान रखते हुये सोने की खरीद करते है तो गूगल पे पर सोना खरीदना लाभदायक है। तरलता और छोटे रकम से भी सोने की खरीदी (1 रूपये में या 1 मिलीग्राम भी सोना खरीदा जा सकता है) इसकी सबसे बडी विशेषता जो की गोल्ड बॉण्ड या ETF में उपलब्ध नहीं है।

 

 

Leave a comment